The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

लुधियाना में हथियार तस्कर को पुलिस ने 5 कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

डीएल डॉन, लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध हथियार लेकर दोराहा पुल के नीचे खड़ा था। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से 315 बोर के 5 देसी कट्‌टे के बरामद हुए।


एसएसपीअमनीत कौंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी दिवेश निवासी बेरी जिला झज्जर (हरियाणा) अवैध असला सप्लाई करने के लिए दोराहा बस स्टॉप के नजदीक खड़ी है।आरोपी दिवेश पहले भी कई बार अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। आरोपी के लिंक अलग-अलग राज्यों के गैंगस्टरों के साथ हैं। बाहरी राज्यों से अवैध हथियार लाकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता है। अवैध हथियार सप्लाई करके आरोपी ने गैंगस्टरों से कोई बड़ी वारदात करवानी थी। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इन आरोपियों पर अभी तक 13 मामले दर्ज


बता दें कि खन्ना पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई पर 1 जनवरी 2023 से अभी तक 13 मामले दर्ज किए हैं। 30 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 45 अवैध हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए हैं। इन सभी मामले पर गहनता से जांच जारी है जांच पूरी होने के बाद और बड़ा सुराग मिलने की संभावना है।

Story You May Like