The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

पंजाब सरकार पावर काम आउटसोर्स ठेका मुलाजमों की मांगे जल्द पूरा करें : रजनीश धीमान

लुधियाना 12 जून (दलजीत विक्की) : भगवंत मान सरकार के विरुद् पवार काम आउटसोर्स ठेका मुलाजिमो की ओर से अपनी मांगों को लेकर समराला चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।आउटसोर्स ठेका मुलाजिमो के धरना प्रदर्शन को देखते हुए आज जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी ने उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।


इस मौके मुलाजिमों ने बताया कि सत्ता में आने से पहले भगवंत मान सरकार ने वादा किया था कि आउटसोर्स ठेका मुलाजिमो को बढ़े हुए डी.सी रेट अनुसार एरियर सहित सैलरी दी जाएगी और महीने की पहली तारीख को उनको सैलरी मिल जायेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उनको सैलरी भी कम दी जा रही है।ये सब पंजाब सरकार अफसरों और कंपनी की मिली भगत से हो रहा है।जिसको लेकर कर्मचारियों की ओर से ये गलत कार्य करने वालो को पकड़वाया भी गया था।परंतु डेढ़ साल बीतने के बाद भी पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने हेतु आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं।सरकार उनके साथ धोखा कर रही है।


इस मौके रजनीश धीमान ने उनको उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों के साथ धोखा किया है।उसने जो भी वायदे जनता से किए।आज तक कोई भी पूरा नहीं किया।भगवंत मान सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ धोखा भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जब तक पंजाब सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती भाजपा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।इसके लिए भाजपा पूरे पंजाब में कर्मचारियों के साथ उनका साथ देगी।इस मौके मुलाजिमों की ओर से उनको मांग पत्र भी सौंपा गया।

Story You May Like