The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

भाजपा द्वारा 17 जून को दाना मंडी, गिल रोड में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है : रजनीश धीमान

लुधियाना 15 जून (दलजीत विक्की) केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी लुधियाना की ओर से जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में 17 जून को दाना मंडी,गिल रोड में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ,पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी रैली स्थल पर पहुंचे।


इस मौके जीवन गुप्ता ने बताया कि रैली में विशेष रूप में स्वास्थ्य मंत्री डा.मनसुख मांडविया,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ.महिंद्र सिंह,पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें।इस मौके रजनीश धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को हर पटल पर बढ़त दिलाई है और हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा का हर नेता जनता का लोकप्रिय है। कोई अन्य पार्टी पंजाब को नशा मुक्त, कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त और खुशहाल पंजाब नहीं बना सकी है। पंजाब तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पंजाब को बहुत कुछ किया है। पूरा पंजाब अब भाजपा के साथ है और बीजेपी में पंजाब का भविष्य देख रहा है।रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के स्वर्णिम इतिहास से आम जनता को जागरूक करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव नवल जैन, संजीव धीमान, संजीव सचदेवा शेरू, डॉ.निर्मल नैय्यर आदि उपस्थित रहे।

Story You May Like