ਗਰਮੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ, ਭਾਰਤੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 'ਰੈੱਡ' ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ
आप सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पंजाब की जनता के साथ बड़ा धोखा: नवल जैन
लुधियाना,15 जून(दलजीत विक्की) पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब का बेड़ा गर्क करने पर तुली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह दूसरा मौका है जब पंजाब सरकार ने तेल के दाम बढ़ाए हैं. यह पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में किया जा रहा बदलाव है, जिससे पंजाब के लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं।
ये बातें जिला भाजपा सचिव नवल जैन ने आम आदमी पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ बोलते हुए कही।नवल जैन कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बनकर पंजाब का खजाना लूट रहे हैं.लोगों को महंगाई से राहत देने के बजाय पंजाब सरकार ने फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं और जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। आज पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपकर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
नवल जैन ने कहा कि भगवंत मान सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा कर अखबारों में दिए जा रहे विज्ञापनों का खर्चा इसी से निकलना चाहती है। भाजपा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध करती है और पंजाब सरकार से मांग करती है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।