The Summer News
×
Wednesday, 15 May 2024

गडवासु लुधियाना के डायरेक्टर के खिलाफ लगेगा धरना

लुधियाना: पंजाब के  विभिन्न दलित संगठनों के द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारता विभाग, मोहाली के दफ्तर आगे  20  अप्रेल को धरना दिया जा रहा है| इस की जानकारी देते हुए पी.ऐ.यु. इम्प्लिमेंटेसन मोर्चा, लुधियाना  के.के प्रधान, जसबीर सिंह पमाली  सिंह ने बताया कि डा. बलविंदर कुमार पुत्र चमन लाल जो कि फिरोजपुर का रहने वाला है उसने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर पढाई और अभी अभी गुरु अंगद देव वेटनरी पशु विज्ञान युनिवर्सिटी लुधियाना  में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है| इसकी शिकायत काफी समय पहले हमने सामाजिक न्याय और अधिकारता विभाग, मोहाली को दी थी कि  बलविंदर कुमार का फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र रद्द किया जाये और सविंधान के अनुसार सजा दिलवाई जाये परन्तु इसका आज तक कोई सार्थक परिणाम नहीं आया|


इस बात को ध्यान  में रखते हुए पंजाब के सभी दलित संगठनों ने निर्णय लिया कि बड़े स्तर पर पंजाब में इस के खिलाफ धरने दिए जाएँ और 20 अप्रेल से निरंतर सामाजिक न्याय और अधिकारता विभाग, मोहाली के दफ्तर आगे दिया जा रहा धरना दिया जा रहा है और आने वाले दिनों में जालंधर के उप चुनावों में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे|

Story You May Like