The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

जिलाअध्यक्ष रजनीश धीमान के सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

लुधियाना, 5 फरवरी (राजेश पाठक): नव नियुक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के जिला अध्यक्ष बनने की खुशी में वार्ड नं 31 में बीजेपी नेता राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लोग अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को देखने के हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़ेl आयोजक व भाजपा नेता मिश्रा व उमा मिश्रा ने जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान गुरदीप सिंह गोशा, जीवन गुप्ता, सतेंद्र पाल सिंह ताजपुरी, निर्मल सिंह एसएस को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। 


रजनीश धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक स्वच्छ व साफ़ पार्टी है जिसमें परिवारवाद नाम की चीज नहीं है उन्होंने आने वाले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाने की अपील कीl


इस मौके पर बलजिंदर सिंह पनेसर, राजकुमार भारद्वाज, रमेश पांडेय, सुनील त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, राजेश कुमार, राकेश गिरी, शिव गोविंद सिंह बैजनाथ प्रधान राज कुमार दुबे, बृजेश पाठक आदि मौजूद थे।

Story You May Like