The Summer News
×
Thursday, 02 May 2024

महिलाएं किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती हैं-रवनीत बिट्टू

लुधियाना 18 अप्रैल (दलजीत विक्की) महिलाएं किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी होती है ये बात लुधियाना लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना के दुगरी रोड
स्थित भाजपा कार्यालय में रखी भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कही, इस दौरान ज़िला महिला मोर्चा की आयोजित बैठक में रवनीत सिंह बिट्टू अपनी पत्नी अनुपम बिट्टू के साथ विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान बिट्टू ने भाजपा महिला मोर्चा की पहली बैठक में भाग लेते हुए कहा कि वे ही हैं जो किसी भी राजनीतिक दल की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाती हैं। आज भाजपा महिला मोर्चा भाजपा संकल्प पत्र को घर-घर तक पहुंचाकर और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को बताकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। पंजाब में भाजपा ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है इस तरह का उत्साह और ऊर्जा किसी भी राजनीतिक दल के फ्रंटल संगठन में देखने को नहीं मिलता है।
इस अवसर पर बोलते हुए ज़िला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है।भाजपा महिलाओं को राजनीति में बेहतर प्रतिनिधित्व देने की सोच रखती है। लुधियाना में महिला मोर्चा एक बहुत मजबूत संस्था है और प्रचार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। महिला मोर्चा की महिलाएं हर मंडल में घर-घर जाएंगी और मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएंगी।
बैठक में बिट्टू का स्वागत करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शीनू चुघ ने कहा कि आज इस बैठक में उपस्थित सभी मंडल प्रधान अपनी टीमों के साथ नेतृत्व को पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि महिला मोर्चा की सभी महिलायें कड़ी मेहनत कर लुधियाना सीट पर रवनीत बिट्टू को विजयी बनायेंगी, और पार्टी द्वारा निर्धारित 400 सीट जीतने के लक्ष्य को पूरा करेंगी।


आज की इस बैठक में पंजाब सचिव रेनू थापर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,महिला मोर्चा महासचिव ज्योति श्रीवास्तव,सीमा शर्मा,श्रीमती लीना टपारिया,गुरुमीत कौर और सभी मंडल प्रधान अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौजूद थे।

Story You May Like