The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

लुधियाना के न्यू सुभाष नगर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

डीएल डॉन, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, रजनीश धीमान के आदेशानुसार आज न्यू सुभाष नगर टावर लाइन 2 में अशोक कुमार चौधरी के दफ्तर में एक सांझा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य बुद्ध सिंह ठाकुर, जसदेव तिवारी, बीजेपी के पूर्व काउंसलर गुरबख्श सिंह बिल्ला, राजपाल सिंह डोगरा, मास्टर चमन सिंह राणा, भोला तिवारी, राज कपूर, रमेश चंद शर्मा, नरेंद्र प्रजापति, हरीश कुमार, राकेश कुमार लाडी, और भी बहुत साथी मौजूद थे।


इस मीटिंग को संबोधित करते हुए जसदेव तिवारी ने बताया कि सन् 1980 में बीजेपी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और उनके साथी लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने बीजेपी पार्टी की नींव रखी थी। उसके बाद ही कमल का फूल चुनाव निशान बना था।


ठाकुर और बिल्ला ने बताया कि हमारे देश में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, इस पार्टी मैं डबल इंजन की सरकार जहां भी है वहां विकास ही विकास है और हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे विष्व में भारत का नाम रोशन किया है। जिसपर हम सब भारतवासियों को उनपे गर्व है । इसी के चलते प्रधानमंत्री जी इस बार भी 2024 में चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाएंगे। 43वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इसके दौरान आए हुए साथियों का अशोक कुमार बुंबला ने धन्यवाद किया। इस मौके पर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक उपस्थित रहे।

Story You May Like